गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर। मारपीट करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्विषी श्रीवास्तव ने उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के भरथरी हाटा बुजुर्ग निवासी सुधीर ओझा,सुनील ओझा व गुडलक ओझा व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष रामगढ़ताल को दिया है। कोर्ट में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराहा रामपुर न्यू कालोनी निवासी वादी अजीत कुमार तिवारी की ओर से प्रवीण पांडेय एडवोकेट का कहना था कि वादी रोजिरोजगार के सिलसिले से विदेश में रहता है।उसकी पत्नी व बच्चे यहां घर पर रहते है।उनकी देखभाल के लिए वादी का भाई राहुल तिवारी घर पर आता जाता रहता है।वादी के परिचित सुधीर ओझा भगत चौराहे पर एक लाइब्रेरी चलाते है और वादी के मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रहते है। वादी के भाई राहुल तिवारी ने जब उन्हें कमरा खाली करने को कहा तो वह नार...