बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। गौसपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एफआर लगाना दरोगा को भारी पड़ गया। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। गौसपुर में 12 मार्च को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के कुंवरपाल ने आरोप लगाया था कि वह अपने पिता के साथ खेत पर जा रहे थे तभी, दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। कुंवर पाल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने एफआर लगा दी थी। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस की विवेचना कर रहे दरोगा विनोद कुमार पीप्पल को बुधवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...