भदोही, मई 23 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक सप्ताह बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है कि जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भक्खतीन गांव निवासी अरुण कुमार ने एक सप्ताह पहले चौरी थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़ित पक्ष चौरी थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। आरोप है कि लक्षापुर में ईंट उतारने के बाद मानिकपुर पेट्रोल पंप स्थित पंचर की दुकान पर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विपक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट में घायल लोग घटना के बाद डरे और सहमे हुए थे। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...