बुलंदशहर, मई 11 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं, सीओ विकास प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में पीड़ित चरन सिंह पुत्र विजय निवासी कारौंजी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को पीड़ित का बेटा अपने 4 साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से रोककर गाली-गलौज की और मोटरसाइकिल से गिराकर बच्चे और परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान फायरिंग भी की गई, जिसकी वीडियो बनाई गई थी। बाद में आरोपियों ने वीडियो डिलीट कर दी और फोन तोड़ दिया।पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना में कई लोग घायल हुए, ज...