काशीपुर, अप्रैल 16 -- दीप पाठक, काशीपुर। होली पर पड़ोसियों ने युवक की गैरमौजूदगी में उसके परिवार से अभद्रता कर मारपीट की। घटना के एक माह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केशवपुरम कॉलोनी निवासी अजय पुत्र कलुआ सिंह ने सीओ को दी तहरीर में कहा कि चार मार्च को वह होली खेलने अपने ससुराल जटपुरा, यूपी गया था। शाम को पड़ोस में रहने वाले कल्लू, उसके भाई सोनू व विशाल आए और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसके भाई अरुण व बहन नेहा ने विरोध किया, तो तीनों ने जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट की। आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.