कटिहार, मार्च 17 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र घर में टाटी लगाने के विवाद में फरार चल रहे एक व्यक्ति को देर रात उनके घर से डंडखोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरपुरा गांव की है जहां टाटी लगाने के विवाद में लाठी डंडे व दबिया से वार किया गया था। जिसमें इकरामुल अंसारी को जख्मी हो गया था। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें प्रथम आरोपी नसीम अंसारी को पुलिस ने घर से घर दबोचा है। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...