मारपीट के मामले में आठ दिन बाद रिपोर्ट
कन्नौज, मई 23 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में तकरीबन आठ दिनों पहले हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम सिंहपुर निवासी रामरतन पुत्र प्रभुदयाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 15 मई की शाम को गांव के ही रामपाल पुत्र नन्दा, मोनू पुत्र रामपाल दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.