जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर थाने की पुलिस ने रामगढ़ मोहल्ले से मारपीट के मामले में अनिल दास एवं अरुण दास को गिरफ्तार किया है। वहीं एससी एसटी थाने की पुलिस ने घोसी थाना क्षेत्र के भुना बीघा से बबलू शर्मा को पूर्व के एक मामले में गिरफ्तार किया है जबकि माले ऑफिस के समीप से पुलिस ने शराब के मामले में प्रेम कुमार को पकड़ा है। इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...