जहानाबाद, मार्च 19 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना के पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गंधार गांव में छापेमारी कर विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि विकास मारपीट के मामले में अभियुक्त था और फरार चल रहा था पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरा मामला हरी बगीचा का है जहां शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की शराबी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...