गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की परमानंद विहार कॉलोनी में दो युवकों ने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। परमानंद विहार कॉलोनी निवासी सप्पन कुमार के भाई तपन की 31 दिसंबर की रात किसी बात को लेकर राहुल गार्डन निवासी शिवम और समीर से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। घटना से गुस्साए शिवम ने अगले दिन एक जनवरी को अपने चार साथियों नवीन, गगन, विशाल उर्फ काना और मनीष के साथ मिलकर तपन के साथ मारपीट की। इस दौरान शिवम और नवीन ने उसके भाई की कमर पर चाकू से वार कर दिए। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत पुलिस से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.