बदायूं, अगस्त 31 -- बदायूं। मारपीट के बाद अपहरण करके ले जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक को वाहन से उतारकर मारपीट की गई और पकड़कर स्कॉर्पियो में डालकर बदायूं की ओर ले जाया गया। फोन पर युवक ने खुद को ठीक और नरौरा में बताया, इसके बाद भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजरा गांव का है। यहां के रहने वाले रामबाबू पुत्र दीनदयाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई लल्लाबाबू पुत्र दीनदयाल के अपहरण की शिकायत की। रामबाबू ने बताया कि लल्लाबाबू 29 अगस्त को गांव के रन सिंह पुत्र वीर सहाय, राजेश पुत्र मोहन, शिवम पुत्र जालिम सिंह, जसवीर पुत्र ऐवरन, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और वीरेश पुत्र आनंद के साथ नैनीताल जिले में नीम करौली घूमने गए थे। 30 अगस्त की...