प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के दाउदनगर मोहल्ले में किराना दुकान के पास दो गुटों में गाड़ी तेज चलाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक यवुक फायरिंग करने लगा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले थे। मंगलवार को दोपहर में आधा दर्जन युवक दो बाइक से किराना दुकान के पास पहुंचे तो उनमें विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी और एक युवक की पिटाई कर दी गई। कुछ देर में ही दूसरे पक्ष के लोग आए और एक युवक फायरिंग करने लगा। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश करने लगी लेकिन वह फरार हो गया था। मामले में एक युवक ने जेठवारा के ही सोनपुर निवासी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग करने वाले आरोपी शाम तक पकड...