हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बनेथा गांव में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। जहां खेत में हुए विवाद के बाद हमलावरों ने घर में घुसकर सास और गर्भवती बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में घायल पांच माह की गर्भवती महिला ने अस्पताल में मृत शिशु को जन्म दिया। बनेथा गांव निवासी 26 वर्षीय गीता अपनी सास गेंदावती के साथ 6 अप्रैल को खेत में भूसा भरने गई थी। इसी दौरान गांव के चार लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला शांत होने के बाद दोनों घर लौट आईं, लेकिन शाम को आरोपित घर में घुस आए और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में गीता को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने पांच माह के शिशु को मृत अवस्था में जन्म दिया। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.