सीतामढ़ी, मार्च 11 -- चोरौत। यदुपट्टी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को दो पक्षों के बीच आपस में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और दोषी पर कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. दशरथ चौधरी के पुत्र रंजन कुमार चौधरी के परिवार वालों और वशिष्ट चौधरी के परिजनों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गया। इसमें रंजन कुमार चौधरी के साथ अन्य लोगों के घायल हो गए। घायल रंजन कुमार चौधरी के समर्थक ने बांस-बल्ला लगाकर कर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस के एएसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए सड़क जाम समाप्त करने की बात कहीं। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग गिरफ्तारी नहीं होने तक जाम समाप्त करने ...