छपरा, जून 18 -- तरैया । स्थानीय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत माधोपुर छोटा गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आरोपित कई महीनों से फरार चल रहा था। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल, एक रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में बाइक की टक्कर से उमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं तरैया रामबाग में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी निवासी सुनील सिंह घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मारपीट व गोलीबारी में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती तरैया । थान...