बलिया, सितम्बर 23 -- बलिया। उभांव क्षेत्र के कैथी मठिया के पास मारपीट के दौरान युवक की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने बाल आपचारी को हिरासत में लिया है। मामला 14 सितंबर की रात का है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा उमेश चौरसिया बाइक से पूजा का सामान लेने मालीपुर गए थे। आरोप है कि कैथी मठिया ट्यूबवेल के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर पिटाई शुरु कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें सीएचसी सीयर ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दर्ज मुकदाम की छानबीन के बाद पुलिस तीन आरोपी और दो आपचारियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण कर चुका है। इस मामले में फरार एक अन्य बाल आपचारी को प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक मधुबन ...