चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर में बीते रविवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मारपीट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसबीआई शाखा के समीप दो पक्ष आपसी विवाद में मारपीट कर लिए थे। इसमें शामिल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर निवासी मोहम्मद साहिल एवं बिहार बक्सर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चरित्रवन निवासी अंकित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...