देवरिया, अगस्त 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: नारदीगंज : पानी के विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्याघटना का विवरण रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर सुभाष हरिजन और जगदीश हरिजन के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान जगदीश के घर आए उसकी बहू सिंधु देवी के भाई और भाभी डर के कारण दयानंद (40) पुत्र स्व. रामायण के घर जाकर छिप गए। आरोप है कि दोनों को खोजते हुए सुभाष हरिजन, उसके पुत्र और कुछ मह...