कन्नौज, अप्रैल 30 -- तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार की सुबह रतनपुर गांव में खेत के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें राजेश कुमार पुत्र हरिशचन्द्र घायल हो गए। राजेश कुमार के भाई योगेन्द्र सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर हैं, उधर थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...