बस्ती, फरवरी 28 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के बनरही जंगल गांव में गुरुवार को घर बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव निवासी शैलेंद्र पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपना घर बनवा रहा था। मजदूर बुलाने जा रहा था, कि गांव के ही विपक्षी कमलाकांत पांडेय मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घायल के तहरीर पर नामजद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...