लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनी नगर थानाक्षेत्र के एक मॉडल शॉप पर शराब पी रहे अधिवक्ता की टेबल पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने अधिवक्ता की 15 ग्राम की सोने की चेन लूट ली। अधिवक्ता ने सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शिकायतकर्ता शिवम शुक्ला ने बताया कि वे तहसील से काम निपटाकर मॉडल शॉप में शराब पी रहे थे। तभी अनुज यादव, अभिनव यादव उर्फ लाली, तरुण यादव और निक्कू ठाकुर नामक चार लोग आ गए। और उनके सामने की टेबल पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान चारों लोग गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान चारों ने अधिवक्ता हमला कर दिय। मारपीट के दौरान अधिवक्ता के गले से करीब 15 ग्राम सोने की चेन लूट ली। मॉडल शॉप में बैठे लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके अधिवक्ता ने फौरन 112 ड...