उरई, फरवरी 13 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी पिंटू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मोहित निवासी कुइया समेत दो लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो वह लोग मौके से भाग गए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही शहर के मोहल्ला नया पाठक पुरा निवासी अनिल निरंजन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मोंटू निवासी अज्ञात और 14 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की गाली गलौज कर उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज देते हुए मौके से भाग गए। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.