हरदोई, जुलाई 19 -- मल्लावां। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीर निवासी बबलू ने मल्लावां कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में अपनी ससुराल मोहल्ला भगवंत नगर में परिवार सहित रहता है। आरोप है कि 15 जुलाई की रात करीब नौ बजे उसके साढ़ू अंकित, उसकी पत्नी रामादेवी, साला लवकुश तथा चार अन्य लोग निवासी ग्राम पिंडारी (थाना सांडी) घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आई पत्नी छाया के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान पुत्र वैभव गिरकर घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...