गोरखपुर, मई 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में मारपीट व धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरैया मरचहवा निवासी रंजना देवी ने तहरीर देकर बताया कि किराने की दुकान पर बीच-बचाव के दौरान सरिता देवी ने ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं शिवपुर टोला चकदहा निवासी केदार ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में उपेंद्र व शेरू ने वीरू को रोककर मारपीट की। बीच-बचाव करने पर केदार को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अपकंट्री: मारपीट के दो मामलों में तीन के खिलाफ केस दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में 10 पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...