जौनपुर, फरवरी 1 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलग अलग तीन गांवों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के कजगाव में राज कन्नौजिया और मुन्नी कन्नौजिया के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद व मारपीट की घटना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के राज कन्नौजिया पुत्र मुन्ना लाल तथा उसकी बहन काजल कन्नौजिया और दूसरे पक्ष की मीरा देवी पत्नी मेहीलाल तथा उसकी पुत्री निधि देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार अहमदपुर गांव मे रमाशंकर गौतम पुत्र स्वर्गीय खंजाटी से अरविंद गौतम से मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष के रमाशंकर उसके पुत्र चन्दन गौतम, चन्दन गौतम तथा दूसरे पक्ष के अरविंद गौतम पुत्र स्वर्गीय श्रीराम गौतम व प्रेमचंद गौत...