मुजफ्फर नगर, जून 13 -- छपार। पुलिस ने मारपीट के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया है। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि गांव रामपुर निवासी अजित पुत्र श्याम सिंह व प्रवीण के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच गालीगलौच व मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के छह आरोपियों अजीत, सचिन, अमित, प्रवीण व अमित और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम सदर के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में तीन के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई यह भी पढ़ें- शांतिभंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार यह भी पढ़ें- काशीपुर: शांतिभंग में चार गिरफ्तार...