अमरोहा, मई 7 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के ग्राम ढ्योटि में बीते सोमवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने गुरुवार को बछरायूं-ढ्यौटी मार्ग से नितिन पंवार निवासी ढ्यौटी, रंजीत निवासी वासीपुर थाना मंडी धनौरा, तारेश कुमार निवासी अफजलपुर उर्फ फरीदपुर थाना अमरोहा देहात व बादल निवासी त्रिलोकपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। नितिन पंवार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक छुरी व पांच डंडे भी बरामद किए। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर ने आरोपियों का चालान करने व फरार अन्य आरोपियों की तलाश करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...