बगहा, मार्च 24 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव (30 वर्ष) की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई । वह पिछले 15 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की सुबह जैसे ही युवक का शव बगहा पहुंचा, पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया । पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के छोटे भाई छोटेलाल यादव ने बताया कि 7 मार्च को राजकुमार यादव अपने गांव भड़छी से खेत में सिंचाई के लिए हरनाटांड़ बाजार डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास क...