रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चार साल पुराने मारपीट मामले में दो महिला समेत तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई में अभियोजन की ओर से कोई गवाह पेश नहीं हुआ। इसी आधार पर आरोपी डेसी प्रतिभा एक्का, कंचन आभा एक्का और मुक्ति प्रकाश तिर्की को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। सूचक पवन गोप ने आरोप लगाया था कि जमीन खरीद समझौते के विवाद में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, रास्ता रोका, धमकी दी और सोने की चेन छीन ली। घटना को लेकर 18 अप्रैल 2022 को धुर्वा थाना में केस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...