प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- उदयपुर। इलाके के सूरजपुर (खानीपुर) निवासी ममता सिंह पत्नी धर्मदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब छह बजे कुशही निवासी श्रवण सरोज, रोहित सरोज, जितेन्द्र सरोज, सुर्जीत, सूरज, दिलीप व 10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से पीड़िता के देवर राजदीप विनोद सिंह, ओमप्रकाश के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने बिजली का तार, केबल, पोल के साथ मोबाइल आदि तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- दूसरे पक्ष के 9 नामजद, 15 अज्ञात पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...