बलरामपुर, मार्च 25 -- बलरामपुर, संववादाता। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा बढ़याफरीद खां में बिजली पोल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। पिटाई के आरोप में 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेहरा बाजार क्षेत्र के शुक्लपुरवा सोनापार निवासी जयनरायन, जयप्रकाश, ओम पांडेय, अजय कुमार मिश्र व प्रिंस मिश्र और पंडितपुरवा बढ़याफरीद खां निवासी शरद पांडेय, सुबाष, जगदंबा, अभिशेख, शालिनी, मंजू व आशा देवी पर एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंडितपुरवा बढ़याफरीद खां निवासी राम बिहारी पांडेय ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 21 मार्च सुबह करीब 10 बजे विपक्षी जयनरायन व जयप्रकाश से बिजली के पोल को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया। बेटे लालबहादुर व पौत्र चंद्रप्रकाश के साथ...