मारपीट के आरोप में युवक पर केस दर्ज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर मारपीट और धारदार हथियार से एक हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललई गांव निवासी रामवीर 22 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि गांव का ही आकाश उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- महिला के साथ गाली गलौज, पीटा शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी वैशाखी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.