मारपीट के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के मकईपुर विक्रमपट्टी निवासी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून को सुबह वह अपने बाग में जानवर चराने और आम तोड़ने गया था। इसी दौरान देखा कि कुछ लोग बाग में मौजूद थे और जानवर चरा रहे थे। जब उसने जानवर हटाने को कहा तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तिलौरी निवासी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- खेत की मेड़ काटने का लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.