रामपुर, मार्च 8 -- भोट। पटवाई थाना क्षेत्र के सोना गांव निवासी अजय कुमार ने दो दिन पूर्व रिपेार्ट दर्ज करायी थी कि उसके व दो दोस्तों के साथ वाजिदपुर गांव रिश्तेदारों ने मारपीट की थी तथा उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिये थे।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मारपीट के मामले में नामजद बनवारी,धर्मवती व अमर सिंह को शनिवार शाम को तथा विकास रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।वहीं पुलिस ने आपसी विवाद में झगड़ा कर रहे मच्छरगढ़ गांव निवासी शंकर लाल,रूपवसंत,जयप्रकाश तथा अमन कुमार व राजकुमार का शांति भंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...