मारपीट के आरोप में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, मई 25 -- किच्छा। मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीना पत्नी उमेश निवासी खुर्पिया फार्म ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन मई रात्रि आठ बजे उसके पेड़ की टहनी टूट कर उसके शौंचालय पर गिर गई। इस पर उसके पड़ोसी लीलावती, अरुण, बसंत, विनीता बेवजह उसे व उसके परिवार वालों को गालियां देने लगे। मीना के विरोध करने पर आरोपी उसे लात-घूंसों से बुरी तरह से मारने-पीटने लगे। मीना की चीख पुकार सुनकर उसके पिता ओम प्रकाश ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की। मीना व उसके परिवार वालों में घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ मीना का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस घटना में ओमप्रकाश की रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.