जौनपुर, दिसम्बर 17 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में जमीन विवाद में पड़ोसी पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए युवक ने पुलिस से शिकायत किया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अनुज मौर्या ने शिकायत किया कि जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने हमको और हमारी माता अंजू लता को फावड़े से मारे। जिससे सर में काफी चोट लग गई, लोग बीच बचाव कर छुड़ाए तो जाते जाते दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम मौर्या, शुभम मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.