साहिबगंज, जुलाई 28 -- मंडरो। गोंडा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम सौदापुर की रहने वाले राजेश कुमार झा ने मारपीट के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। मिर्जाचौकी थाना पुलिस के अनुसार वादी राजेश कुमार झा ने गोंडा जिला के ही मेहरमा थाना क्षेत्र के सुढ़नी ग्राम के दो लोगों पर मारपीट मामले को लेकर केस दर्ज कराया है। मामले में मिर्जाचौकी थाना पुलिस केस दर्ज कर अनुसंधान कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...