प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रांकी गांव निवासी मिथुन पुत्र राम अधार रैदास ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन भुईला को भाई और भाभी डंडे से पीट रहे थे। वह छुड़ाने गया तो उसे भी मारा पीटा एवं बाहर से चार लोगों को बुलाकर मरवाने की धमकी दी। उदयपुर प्रभारी मोहम्मद आफताभ आलम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...