प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- लालगंज कस्बे के खालसा सादात निवासी अनीता सरोज पत्नी अजय सरोज व दूसरे पक्ष के रामजतन सरोज के बीच निर्माण को लेकर 14 मई को कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सूचना पाकर कोतवाली से दरोगा ज्ञानचन्द्र तिवारी पहुंचे और घटना की जानकारी कर दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्ष से छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...