बदायूं, जून 6 -- रास्ते के विवाद में गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को पीटने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के चौड़ेरा शिकारपुर गांव का है। यहां के रहने वाले शेरसिंह पुत्र रघुवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई को दोपहर करीब दो बजे वह अपने बाग की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। रास्ते पर रोशनलाल पुत्र मुंशीलाल द्वारा घूरा डाले जाने को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- रास्ते में घेरकर दंपत्ति से मारपीट, बेटी को धमकी आरोप है कि रोशनलाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रोशनलाल, उनके बेटे कुंवरपाल और राजेश व बेटी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। शेरसिंह का आरोप है कि चारों लोग...