रुद्रपुर, जून 27 -- किच्छा। युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। करन गुप्ता पुत्र अनिल कुमार निवासी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पीछे वार्ड 16 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की रात उसका भाई अर्जुन कुमार अपने बर्फ बिक्री के पैसे लेकर घर आ रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही शिव कुमार गुप्ता, उसका पुत्र दीपू व दीपक पुत्र बबलू राठौर, लालू पुत्र हरी शंकर रस्तोगी निवासी बंडिया भ‌ट्टा ने धारदार हथियारों से अर्जुन के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने अर्जुन को बचाया। इसके बाद उसे रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...