रुद्रपुर, फरवरी 12 -- किच्छा। नाबालिग के घर से लापता होने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के युवक उसके पुत्र को अपने साथ रखकर कबाड़ बीनने का काम कराते थे और उसे नशा भी देते थे। गंगा मेहरा पत्नी राजीव मेहरा, निवासी ट्रक यूनियन गली किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जनवरी से उसका 14 वर्षीय पुत्र लापता है। जब उसके पति ने आरोपियों से बेटे के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...