कोडरमा, जनवरी 31 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पुराने वारंट के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम धनुकी निवासी मुन्ना राम (28 वर्ष), टुन्नु राम (24 वर्ष) तथा गणेश कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज था। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान ग्राम गाजेडीह (मोदीडीह) निवासी केदार यादव (42 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया। थान...