शामली, मार्च 31 -- शामली। टंकी कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। महिला का आरोप है कि 18 मार्च को मोहल्ले के चार युवकों ने उनके साथ मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शामली के टंकी कॉलोनी निवासी महिला, करुणा देवी, ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह उस दिन घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी मोहल्ले के चार युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में उनके पति पंकज भी घायल हो गए, जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। करुणा देवी का कहना है कि इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नह...