कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के शीतला स्थान में आपसी घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी शंकर कुमार को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज कांड में महिला ने शंकर पर मारपीट कर घर के लोगों को जख्मी करने का आरोप लगायी थी। बताया जाता है कि जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...