बोकारो, मई 6 -- चिरा चास थाना क्षेत्र के नंदुआ स्थान बॉडी स्टेशन जिम के बाहर दो पक्षों में हिंसक झड़प के प्रतिशोध में पुनः हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पूर्व के मामले में आरोपी रहे आरिफ अंसारी को धारदार हथियार का इस्तेमाल कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उसे स्थानीय पुलिस की मदद से सदर के बाद बेहतर इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। इधर जख्मी के बयान पर पुलिस ने ताजा मामले में मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें हर्ष भूमिहार, शुभम बाउरी, यश भूमिहार, विवेक बाउरी, शिवम हलधर, दीपक राजपूत, अमित यादव, शुभम पांडे व राज तिवारी को आरोपी बनाया है। यह भी पढ़ें- मारपीट व शराब के मामले के दो आरोपित गिरफ्तार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताता चलूं कि दो मई शाम जख्मी आरिफ जिम में मौजूद था, इस...