दुमका, अप्रैल 8 -- दलाही, प्रतिनिधि। टोंगरा पुलिस ने बुधवार सुबह को कुसुमघटा गांव से मारपीट के आरोपी तरुण राय उर्फ पांचू राय और गुड्डू राय उर्फ धनेश्वर राय पिता स्वर्गीय गोबर्धन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों पर गांव के पवित्र राय पिता स्वर्गीय सरसती राय ने जमीन विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व में टोंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसपर टोंगरा पुलिस ने थाना कांड संख्या 17/25 दिनांक 27 नवम्बर 25 को 191/191(3),126(2),115(2),109,/352/351(2)बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया था। जिसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...