मिर्जापुर, जून 24 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के उखदंड गांव निवासी वीरेंद्र यादव, उनकी पत्नी सरिता देवी ने मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया कि जमीनी विवाद में विपक्षियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। छह महीने से लगातार थाने का चक्कर काट रहे हैं। ग्यारह बार थाने जा चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस उच्चाधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...