आगरा, अप्रैल 13 -- मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने समेत अन्य में आरोपित इतलेश और जगदीश निवासीगण अछनेरा को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपितों का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। वादी राजन सिंह ने थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि उसका पुत्र तीन अक्तूबर की शाम फैक्ट्री में काम कर घर आ रहा था। खड़वाई के पुल पर समोसा खाने पर हुए विवाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। रात को आरोपियों ने घर पर धावा बोल फिर से मारपीट की। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता विमलपाल सिंह बघेल ने पैरवी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...