भभुआ, मार्च 9 -- (पेज तीन) रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट मामले के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 18 वर्षीय अभय कुमार नौहट्टा निवासी बैजनाथ साह का पुत्र है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नखतौल से लापता चारों बच्चे पटना से बरामद भभुआ। होली के दिन नखतौल गांव से लापता चार नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पटना से बरामद किया है। सोमवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बरामद बच्चों में नखतौल गांव निवासी मंजय ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार, पिंटू ठाकुर के पुत्र सूरज कुमार, विजय कुमार के पुत्र पंकज कुमार बिंद, सुरेंद्र यादव के पुत्र विक...